Move to Jagran APP

कांग्रेस के कार्यकाल में बढ़ा भ्रष्टाचार : धूमल

संवाद सूत्र, शाहपुर : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 09:59 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 09:59 PM (IST)
कांग्रेस के कार्यकाल में बढ़ा भ्रष्टाचार : धूमल
कांग्रेस के कार्यकाल में बढ़ा भ्रष्टाचार : धूमल

संवाद सूत्र, शाहपुर : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। कहा कि सरकार के निकम्मेपन से प्रदेश को अपमान का दंश भी झेलने के लिए मजबूर होना पड़ा है। धूमल मंगलवार को शाहपुर में परिवर्तन रथयात्रा के दौरान अभिनंदन पैलेस में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भाजपा की योजनाओं का नाम बदलने का आरोप भी लगाया। कहा कि काग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता न देकर उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने मोदी सरकार का धर्मशाला के बाद शिमला को भी स्मार्ट सिटी बनाने के लिए आभार जताया। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुट जाएं। जनसभा को विधायक सरवीण चौधरी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व परिवर्तन रथयात्रा का बनोई पहुंचने पर विधायक सरवीण चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय चौधरी, कृपाल परमार, हिमाशु मिश्रा, शाहपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, मदन शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल ठाकुर व कमल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.