Move to Jagran APP

श्रम अधिकारी पर शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप

संवाद सहयोगी, पालमपुर : हिमाचल बि¨ल्डग एंड कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन जिला कांगड़ा की कार्यकारिणी की बै

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Jun 2017 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 16 Jun 2017 08:22 PM (IST)
श्रम अधिकारी पर शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप
श्रम अधिकारी पर शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप

संवाद सहयोगी, पालमपुर : हिमाचल बि¨ल्डग एंड कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन जिला कांगड़ा की कार्यकारिणी की बैठक इंटक राज्य महासचिव सीताराम सैनी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह पालमपुर में हुई। इसमें इंटक प्रधान रमेश सैनी ने आरोप लगाया कि श्रम अधिकारी धर्मशाला अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर निर्माण मजदूरों के हितों से खिलवाड़ कर रहे हैं। यूनियन ने मई, 2016 से जनवरी तक 981 निर्माण मजदूरों के पंजीकरण फार्म श्रम कल्याण बोर्ड कार्यालय धर्मशाला को भेजे थे। अभी तक श्रम अधिकारी ने इन मजदूरों की पंजीकरण पहचान पुस्तिकाएं जारी नहीं की हैं। इस कारण कामगारों केछात्रवृत्ति के क्लेम नहीं भरे गए हैं व 981 कामगार अपने सभी क्लेम से वंचित रह गए हैं। 1106 महिला मजदूर अपनी वॉ¨शग मशीन और साइकिल के इंतजार में हैं। इन महिलाओं के क्लेम श्रम कल्याण बोर्ड धर्मशाला को यूनियन की ओर से अक्टूबर, 2016 से अप्रैल तक भेजे गए हैं। 939 कामगारों के इंडक्शन हीटर और सोलर लैंप, 110 कामगारों के बच्चों की शादी के क्लेम, 499 कामगारों के बच्चों की छात्रवृत्ति के क्लेम श्रम कल्याण बोर्ड कार्यालय धर्मशाला में लंबित हैं। जिला इंटक प्रधान ने कहा है कि निर्माण मजदूरों के प्रति अन्याय सहन नहीं होगा।

loksabha election banner

इस मौके पर यूनियन के महासचिव गुरदास राम, वित्त सचिव विनोद चौधरी, प्रकाश चौधरी, मेहर चंद डोगरा, सुभद्रा कुमारी, रीता कुमारी, ¨प्रस मोहन, वेद प्रकाश, कल्याण चंद, प्रकाश चंद, अनिल धीमान, सुरेश कुमार, वीना देवी, स्वर्णा देवी, तृप्ता देवी, कंचना देवी, सत्या देवी, रंजनी बाला, सीमा देवी, पवना देवी, सरला देवी, पुन्नी देवी, अनीता देवी, बबिता देवी, निशा देवी, उíमला देवी, पिक्को देवी, शारदा देवी, सविता देवी, कमलेश कुमारी, सुनीता देवी, कुशला देवी, सलोचना देवी, रीता देवी, शकुंतला देवी, वीना देवी, इच्छया देवी, कल्याणी देवी, मंजीत देवी व पुष्पा देवी ने भाग लिया।

------------------------

23 को श्रम अधिकारी के खिलाफ करेंगे धरना प्रदर्शन

बैठक में श्रम अधिकारी की प्रताड़ना के विरोध में 23 जून को सुबह 11 बजे धर्मशाला में श्रम अधिकारी के खिलाफ धरना प्रर्दशन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जिला कांगड़ा के हजारों निर्माण मजदूर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को श्रम अधिकारी की कार्यप्रणाली की शिकायत भेजेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.