इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में मां का जागरण
कागड़ा: ऐतिहासिक नगरी पुराना कांगड़ा के प्राचीन इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार रात जय मां भजन मंडल
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 12:21 AM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 12:21 AM (IST)
कागड़ा: ऐतिहासिक नगरी पुराना कांगड़ा के प्राचीन इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार रात जय मां भजन मंडली ने जागरण का आयोजन किया। इसमें दिव्य म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मा का गुणगान किया। जागरण में हिमाचल व पंजाब के कलाकारों ने समां बाधा। जागरण की शुरूआत एंकर संदीप चौधरी ने गणेश वंदना से की। इसके बाद सुरेश कपूर ने मंच संभाला। इसके बाद इंदु बाला ने भजनों की प्रस्तुति दी। मुख्य सिंगर कार्तिक धीमान ने गणेश वंदना के साथ मां का गुणगान किया। जागरण के बाद आयोजकों ने रविवार को भंडारे का आयोजन भी किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें