Move to Jagran APP

महाराणा प्रताप जयंती पर लाल सिंह होंगे मुख्यातिथि

संवाद सहयोगी, नूरपुर : राजपूत सभा नूरपुर की विशेष बैठक रविवार को सभा के अध्यक्ष गुरचरण सिंह पठानिया

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 10:07 PM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 10:07 PM (IST)
महाराणा प्रताप जयंती पर लाल सिंह होंगे मुख्यातिथि
महाराणा प्रताप जयंती पर लाल सिंह होंगे मुख्यातिथि

संवाद सहयोगी, नूरपुर : राजपूत सभा नूरपुर की विशेष बैठक रविवार को सभा के अध्यक्ष गुरचरण सिंह पठानिया की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप भवन विंद्रावन में हुई। सभा के चेयरमैन मनोज पठानिया भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में 28 मई को महाराणा प्रताप जयंती समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। मनोज पठानिया ने बैठक में कहा कि इस बार के समारोह में जम्मू कश्मीर के वन एवं पर्यावरण मंत्री ठाकुर लाल सिंह मुख्य अतिथि होंगे। 28 मई को सुबह 10 बजे कंडवाल में सभा उनका स्वागत करेगी तथा शोभायात्रा के साथ महाराणा प्रताप भवन विंद्रावन तक लाया जाएगा। समरोह में पंजाब के गायक जग्गी ठाकुर सास्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में नरेंद्र पठानिया, यशपाल पठानिया, राजिंदर संबियाल, जोगिंदर पठानिया, प्रीतम ठाकुर, राजीव पठानिया, प्रवीण कुमार, राम कुमार, रेणु कटोच, शेखर पठानिया, सतवीर सिंह, विवेक परमार, रविंदर सिंह, शैरी डढवाल, अर्जुन सेन, राजिंदर सेन, तरवीज सिंह, उदय पठानिया, तरुण पठानिया, भूरी सिंह, कुशल पठानिया, अशोक भंद्राल, संदीप पठानिया, ओम प्रकाश, अशोक जसरोटिया, सुदर्शन पठानिया, गौरव राणा, जगदीश पठानिया, रण सिंह, दलजीत पठानिया, अशोक सिंह व संदीप सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.