शीला देवी का भाजपा से निलंबन रद
संवाद सहयोगी, बैजनाथ : बीड़ पंचायत की पूर्व प्रधान एवं महिला आयोग की सदस्य रही शीला देवी का का भाजपा
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 May 2017 12:11 AM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 12:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बैजनाथ : बीड़ पंचायत की पूर्व प्रधान एवं महिला आयोग की सदस्य रही शीला देवी का का भाजपा से निलंबन रद कर दिया गया है। शीला देवी को चार माह पहले पार्टी से निलंबित किया गया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने शीला देवी को पत्र जारी कर उनके निलंबन को रद करने की जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि शीला देवी के निवेदन पर पार्टी ने विचार कर उनकी सदस्यता को दोबारा बहाल कर दिया है। अध्यक्ष ने लिखा है कि अब वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की गतिविधियों में भाग लेंगी व शिकायत का मौका नहीं देंगी। शीला देवी ने निलंबन रद करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वह निष्ठापूर्वक पार्टी के प्रति काम करेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें