Move to Jagran APP

हिमाचल को भी बनाएंगे कांग्रेसमुक्त : शांता

संवाद सहयोगी, पालमपुर : उपमंडल की आईमा पंचायत के कालीबाड़ी मंदिर के निकट सोमवार को संगठनात्मक जिला पा

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 01:07 AM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 01:07 AM (IST)
हिमाचल को भी बनाएंगे कांग्रेसमुक्त : शांता
हिमाचल को भी बनाएंगे कांग्रेसमुक्त : शांता

संवाद सहयोगी, पालमपुर : उपमंडल की आईमा पंचायत के कालीबाड़ी मंदिर के निकट सोमवार को संगठनात्मक जिला पालमपुर भाजपा का जिला कार्यालय खोला गया। इसका शुभारंभ सांसद शांता कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दिए। शांता कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इस बार हालात भाजपा के पक्ष में हैं। अन्य राज्यों की तरह प्रदेश को भी कांग्रेस मुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी पार्टी को आगे लाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल में भी पार्टी को रिकॉर्ड जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिन रात एक करने होंगे। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और मुख्यमंत्री कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं, तो मंत्री उनको बचाने में लगे हैं। प्रदेश की जनता वोट देना चाहती है और अगर हम इस वोट को अपने पक्ष में न ला पाए तो यह हमारी कमी होगी। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी इच्छाशक्ति से आम जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की नीतियों से उनको अवगत करवाए। इससे पहले प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह के पूर्व विधायक विपिन ¨सह परमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की शिमला रैली की तर्ज पर संगठनात्मक जिला पालमपुर भाजपा की ओर से भी परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, पूर्व विधायक दूलो राम, प्रवीण कुमार, बैजनाथ से भाजपा प्रत्याशी मुल्ख राज प्रेमी, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, मंडल महामंत्री जय¨सहपुर हेमराज, मंडल भाजपा अध्यक्ष संजीव सोनी, महामंत्री मान ¨सह ठाकुर, विजय भट्ट, डीआर ठाकुर, घनश्याम शर्मा, र¨वद्र कुमार, अनुराधा शर्मा, टिक्कम बंधु व अमर ¨सह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.