Move to Jagran APP

बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पद भरे जाएं

संवाद सहयोगी, नूरपुर : हिमाचल प्रदेश बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ ने मुख्यम

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Mar 2017 12:29 AM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 12:29 AM (IST)
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पद भरे जाएं
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पद भरे जाएं

संवाद सहयोगी, नूरपुर : हिमाचल प्रदेश बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष हेम सिंह, महासचिव केके सहगल व प्रेस सचिव सुभाष चंद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष के पदों को शीघ्र भरा जाए। उन्होंने कहा कि 2003 के बाद 57 कार्यकर्ताओं की ही नियुक्ति हुई है। विभाग में कुल स्वीकृत 2022 पदों में से 1070 पद खाली चल रहे हैं। उन्होंने विभाग के बंद प्रशिक्षण केंद्रों को जल्द चालू करने की मांग की। यदि इसी तरह पद खाली होते रहे तो प्रदेश स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ सकता है। उन्होंने सरकार से माग की है कि वर्षो से बंद पड़े प्रशिक्षण केंद्रों को पुन: शुरू किया जाए। प्रदेश में 300 के लगभग प्रशिक्षित बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता विभिन्न निजी संस्थानों से प्रशिक्षित हैं। ये दसवीं पास हैं। इन्हें एकमुश्त छूट देकर शीघ्र नियुक्ति दी जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.