बैच आधार पर नियुक्तियों का स्वागत
परागपुर: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बैच आधार पर नियुक्तियों का कनिष्ठ अभियंता सिविल संघ परागपुर ने
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 12:18 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 12:18 AM (IST)
परागपुर: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बैच आधार पर नियुक्तियों का कनिष्ठ अभियंता सिविल संघ परागपुर ने स्वागत किया है। संघ के कमल, विशाल, राजीव, अरविंद, अंशुल, पवन, विकास ने कहा कि बैच आधार पर नियुक्तियों से नियुक्ति के इंतजार में उम्र पूरी करने की दहलीज पर खड़े बेरोजगारों को फायदा होगा। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता सिविल के लिए भी बैच आधार पर नियुक्ति करने की माग की है। कनिष्ठ अभियंता सिविल की वर्ष 2012 के पश्चात बैच वाईज भर्ती नही की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें