करंट से झुलसा विद्युत कर्मचारी
संवाद सहयोगी, देहरा : 132 केवी सब -स्टेशन देहरा के तहत विद्युतकर्मी महेंद्र सिंह बुधवार को करंट लगने
संवाद सहयोगी, देहरा : 132 केवी सब -स्टेशन देहरा के तहत विद्युतकर्मी महेंद्र सिंह बुधवार को करंट लगने से झुलस गया और उसे सिविल अस्पताल देहरा में भर्ती करवाया गया है।
बताते हैं कि महेंद्र सिंह बुधवार को ट्रासफॉर्मर व यहा से गुजरने वाली लाइन को ठीक कर रहा था। इस दौरान अचानक करंट आने से झुलस गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है किमरम्मत करने से पहले विद्युत सप्लाई को 132 सब-स्टेशन से बंद किया गया था। उन्होंने बताया कि करंट कहां से आया इसकी छानबीन की जा रही है। उधर, एसडीओ प्रेम चंद डोगरा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और दो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, 132 केवी सब-स्टेशन के इंचार्ज सहायक अभियंता अशोक कौंडल ने बताया कि उन्होंने खुद चेक कर बिजली बंद करवाई थी। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि बिजली की बेक फीडिंग सप्लाई के कारण ही हादसा हुआ है।