विक्रम ठाकुर कर रहे जनता को गुमराह : सुरेंद्र
संवाद सूत्र, ढलियारा : कर्मचारी एव अन्य कामगार के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने भाजपा विधायक विक्रम
संवाद सूत्र, ढलियारा : कर्मचारी एव अन्य कामगार के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है और अब पंचायती राज से जनता की ओर से चुन कर आए प्रतिनिधियों को भी गुमराह कर रहे हैं। मनकोटिया ने वीरवार को पत्रकारों से कहा कि विधायक का काम सिर्फ जनता को गुमराह व प्रदर्शन करना रह गया है क्या जसवा परागपुर की जनता ने उनको इसलिए चुना है कि वह अपना हक लेने की बजाय अनाप-शनाप नारेबाजी करते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक जसवा परागपुर विधानसभा में होने बाले विकास में अड़चन पैदा करते हैं। इससे मुख्यमंत्री से करवाए जाने वाले कामों मे बाधा उत्पन्न हो रही है। चार नवंबर को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ज्वालाजी विधानसभा का दौर कर रहे हैं तो अब विक्रम ठाकुर ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी है। जब भी मुख्यमंत्री जसवा परागपुर का दौरा करते हैं तब विधायक ने कभी काले झडे तो कभी अनाप शनाप बयानबाजी करना शुरू कर देते हैं, ताकि मुख्यमंत्री यहां का दौर रद कर दें और मिलने वाली सौगात से जनता वंचित रह जाए।