पंचायत प्रतिनिधियों का शोषण बंद करे सरकार : जगदेव
फतेहपुर : प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था राजनीति का शिकार हो रही है। पंचायत चुनाव को हुए डेढ़ साल ह
फतेहपुर : प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था राजनीति का शिकार हो रही है। पंचायत चुनाव को हुए डेढ़ साल हो गए हैं लेकिन आज तक पंचायतों को बजट खर्च करने की स्वीकृति नहीं दी गई है। यह शब्द जिला परिषद सदस्य जगदेव सिंह ने फतेहपुर में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का खामियाजा जिला परिषद सदस्य व बीडीसी सदस्य भुगत रहे हैं और अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। सरकार कद बढ़ाने के चक्कर में पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियों का हनन करने में लगी हुई है, ताकि आम जनता विकास कार्यो के लिए विधायकों व मंत्रियों के चक्कर काटने को मजबूर हो जाएं। पंचायत प्रतिनिधि व जनता सरकार की नीतियों को समझ चुके हैं व व शीघ्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने सरकार से शीघ्र पंचायत प्रतिनिधियों की मागों को पूरा करने की माग की है। इस मौके पर बीडीसी सदस्य संजय, प्रधान परसराम, करतार, यशपाल व स्वर्ण मौजूद रहे।