Move to Jagran APP

नूरपुर भाजपा एससी की कार्यकारिणी घोषित

संवाद सूत्र, जसूर : नूरपुर भाजपा अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष केवल सिंह ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष र

By Edited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 09:01 PM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 09:01 PM (IST)
नूरपुर भाजपा एससी की कार्यकारिणी घोषित

संवाद सूत्र, जसूर : नूरपुर भाजपा अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष केवल सिंह ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज, जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर तथा महामंत्री रणवीर सिंह निक्का की मौजूदगी में कार्यकारिणी घोषित की। स्वरूप सिंह को नूरपुर मंडल, प्रीतम सिंह को फतेहपुर, रवि कुमार को जवाली, सुनील कुमार को इंदौरा का अध्यक्ष नियुक्त किया। उपाध्यक्ष के लिए चूड़ राम, प्रमोद चंद, प्रेम चंद, गुलजारी लाल, कर्मचंद को मनोनीत किया गया। महामंत्री पद के लिए कृपाल सिंह, जुगल किशोर, सचिव पद के लिए चुनी लाल, जगदीश, राकेश पटियाल, अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए संजीव कुमार को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में विजय कुमार, ईसर दास, रुमेल सिंह, महिंद्र सिंह, रछपाल सिंह, बलबीर सिंह, देवराज सिंह, श्याम लाल, प्रेम चंद, रघुवीर, बलबंत सिंह, पृथी सिंह, उत्तम सिंह, देवराज, गुमीत सिंह, संजय कुमार को मनोनीत किया गया।

prime article banner

-----------------------

चुनाव पर एसटी वर्ग ने जताई आपत्ति

-कार्यकारिणी में उचित स्थान न देने पर बनाएंगे अगल

संवाद सूत्र, जसूर : अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के नूरपुर व इंदौरा ब्लॉक में हुए कार्यकारिणी चुनाव को लेकर एसटी वर्ग के कर्मचारियों ने आपत्ति जताई है। चुनाव करवाने वाले पर्यवेक्षकों की मनमानी के चलते एसटी वर्ग के कर्मचारियों को कार्यकारिणी में उचित स्थान न देने का आरोप लगाया है। कहा कि यदि एसटी वर्ग के कर्मचारियों को कार्यकारिणी में उचित स्थान नहीं दिया गया तो उक्त वर्ग अपनी अलग कार्यकारिणी गठित करेगा। एसटी कर्मचारियों की नूरपुर में हुई बैठक में त्रिलोक नाथ, दीपक भाग सेन, सोमराज, रमेश शर्मा, चैन सिंह, पुरुशोत्तम सिंह, पवन कुमार, सरदारी लाल, वालमो देवी, रजनी देवी ने कहा कि दोनों जगह हुए चुनाव में पर्यवेक्षकों की मिलीभगत के कारण बंद कमरे में कार्यकारिणी का ऐलान हुआ। एसटी वर्ग के कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व से वंचित कर दिया गया। इस कारण दोनों ही जगहों पर एसटी वर्ग के कर्मचारी चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर हुए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी से माग की जाती है कि अवैध तरीके से बनाई गई कार्यकारिणी को भंग किया जाए और संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार एसटी वर्ग के कर्मचारियों के लिए उचित सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.