अमित शाह अगले माह चंबी में देंगे चुनावी टिप्स
संवाद सूत्र, जसूर : त्रिदेव सम्मलेन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को च
संवाद सूत्र, जसूर : त्रिदेव सम्मलेन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देंगे तथा आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा में जान फूंकेंगे। यह बात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने जसूर स्थित आइपीएच विश्राम गृह में मंडल भाजपा नूरपुर की दो दिवसीय कार्यशाला के समापन पर कही। उन्होंने कहा कि अमित शाह अगले माह शाहपुर विधानसभा के चंबी में चुनावी टिप्स देंगे। मंडल भाजपा द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के लिए प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार का धन्यवाद भी किया गया। मंडल द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठों के मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तरसेम शर्मा, रणवीर सिंह निक्का, लेख राज, रमेश शर्मा, गुगली पठानिया, दलजीत पठानिया, राजेश काका, केवल सिंह, इंद्र सिंह, दीनानाथ, संगीता देवी, पिंकी देवी, राजिंदर सिंह व पवन ठाकुर आदि मौजूद रहे।