न्यू कांगड़ा स्कूल में वैदिक गणित पर कार्यशाला
कागड़ा :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला न्यू कांगड़ा में एसएसवी स्वयंसेवी संस्था के तत्वाधान में वैदिक
By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 08:49 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 08:49 PM (IST)
कागड़ा :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला न्यू कांगड़ा में एसएसवी स्वयंसेवी संस्था के तत्वाधान में वैदिक गणित पर कार्यशाला आयोजित की गई। डॉ. देव वर्मा ने प्राचीन भारत में गणित में भारतीयों की उपलब्धियों का वर्णन किया। उन्होंने गणित की जटिल गणनाओं को हल कर सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को चकित कर दिया। इस कार्यक्रम के अतिरिक्त कांगड़ा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर करण सिंह मन्हास ने विद्यार्थियों को रोड सेफ्टी और यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्कूली छात्राओं को उनके उत्पीड़न की शिकायत तुरंत थाना में या फोन से करने को कहा। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रेम चौधरी, मुनीश गुप्ता, मनोज चढ्डा, चंपा, अंजू, संजीव कपूर सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें