आइवीआरआइ पालमपुर में हिंदी पर परिचर्चा
संवाद सहयोगी, पालमपुर : अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला कांगड़ा इकाई के सौजन्य से भारतीय पशु चिकित्सा
संवाद सहयोगी, पालमपुर : अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला कांगड़ा इकाई के सौजन्य से भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान (आइवीआरआइ) पालमपुर में एक दिवसीय हिंदी भाषा पर परिचर्चा की गई। यह परिचर्चा हिंदी भाषा के विकास के लिए रखी गई थी। यह कार्यशाला अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रधान कांगड़ा इकाई डॉ. सत्येंद्र शर्मा तथा संस्थान अध्ययन पालमपुर आइवीआरआइ डॉ. रास बिहारी के सहयोग से आयोजित की गई। इस अवसर पर आइवीआरआइ संस्था पालमपुर के विज्ञान शोधक तथा छात्राओं और अन्य व्यक्तियों ने विचार प्रकट किए। प्रधान सत्येंद्र शर्मा, डॉ. रास बिहारी भर तथा शक्ति चंद राणा ने हिंदी भाषा की लिपि पर विचार प्रकट किए। उन्होंने रचनाएं पढ़कर ¨हदी के प्रति रूझान को दर्शाया। सचिव विजय कुमार ने प्रदेशाध्यक्ष एवं सदस्य ¨हदी सलाहकार समिति डॉ. रीता ¨सह की ओर से वित्त मंत्रालय केंद्र सरकार का हिंदी के विकास का संदेश दिया।