मंड को घोषित किया जाए खनन प्रतिबंधित क्षेत्र
संवाद सूत्र, इंदौरा : लोगों ने मंड क्षेत्र को खनन प्रतिबंधित क्षेत्र (नो माइनिंग एरिया) घोषित करन
संवाद सूत्र, इंदौरा :
लोगों ने मंड क्षेत्र को खनन प्रतिबंधित क्षेत्र (नो माइनिंग एरिया) घोषित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सोमवार को तहसीलदार को सौंपा। तहसील इंदौरा कार्यालय में महिला मंडल पराल की प्रधान कामनी शर्मा, उपप्रधान पराल केवल कृष्ण, मंड क्षेत्र के पर्यावरण संरक्षण सदस्यों, समाजसेवक व युवा नेता डॉ. जेपी के नेतृत्व में तहसीलदार इंदौरा गौरव महाजन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूरे मंड क्षेत्र जिसमें रे से मिलवा तक सब डिवीजन नालागढ़ की तर्ज पर नो माइनिंग एरिया घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पौंग बांध से लेकर मिलवा तक के पूरे क्षेत्र को अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा जाए। गांव के मांग उठाई कि स्टोन क्रशर लगाने की बजाय मंड क्षेत्र में गन्ना मिल लगाई जाए, ताकि किसानों का आर्थिक विकास हो सके। उन्होंने ठाकुरद्वारा ब्यास पर बनने वाले पुल को सरकारी भूमि पर ही बनाने की मांग की।