ठारू पंचायत में जल संरक्षण पर कार्यशाला
नगरोटा बगवां : समाजसेवी संस्था नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर यूथ एंड रूरल डेवल्पमेंट द्वारा संस्कृति मंत्रा
नगरोटा बगवां : समाजसेवी संस्था नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर यूथ एंड रूरल डेवल्पमेंट द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से जिला कांगड़ा की समृद्ध जल संस्कृतियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर एक वृत चित्र बनाया। संस्था द्वारा नगरोटा बगवां की ग्राम पंचायत ठारू में जल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन कर इस वृत चित्र का अवलोकन किया। वृत चित्र में जिला के प्राकृतिक एवं पारंपरिक जल स्रोतों, पुराने कुओं, बावड़ियों, चश्मों, तालाबों एवं खातरियों की वर्तमान समय में अनदेखी व इनका रख-रखाव न करने के बारे में चिंता व्यक्त की गई। लोगों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण करें। इस दौरान डॉ. रामस्वरूप चांद, मनोज मेहता, डॉ. अरुण चंदन, डॉ. विजय पुरी, रमेश मस्ताना, सुनील धीमान, बलराज, राकेश पथरिया, डॉ. जोन बाला व ओम भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।