भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने बैजनाथ शिव मंदिर में टेका माथा
संवाद सहयोगी, बैजनाथ : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान ने बुधवार को बैजनाथ के शिव मं
By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 08:49 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 08:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बैजनाथ : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान ने बुधवार को बैजनाथ के शिव मंदिर में माथा टेका। उन्होंने कहा कि वन बूथ 10 यूथ कार्यक्रम प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के साथ अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा, ताकि पार्टी को प्रदेश में और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि जल्द प्रदेश कार्य समिति की भी घोषणा कर दी जाएगी। पूर्व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राकेश नेगी ने विशाल को अभियान को सफल बनाने के लिए हर मंच पर साथ देने की बात कही। इस मौके पर अमित ठाकुर, विशाल नैहरिया, अजय राजपूत, रोहित कौशल व पुजारी धमेंद्र आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें