कांगड़ा में हजरत ख्वाजा नवाज को किया याद
कागड़ा : कागड़ा में हजरत ख्वाजा नवाज दरगाह में कवाली का आयोजन किया गया। लुधियाना से कवाली के लिए पहुंच
By Edited By: Published: Wed, 24 Aug 2016 08:37 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2016 08:37 PM (IST)
कागड़ा : कागड़ा में हजरत ख्वाजा नवाज दरगाह में कवाली का आयोजन किया गया। लुधियाना से कवाली के लिए पहुंची मंडली ने बाबा के भक्तों को निहाल कर दिया। बाबा के भक्त सोनू साहिल ने बताया कि हजरत ख्वाजा नवाद पीर की यहा पर दरगाह है। हर वर्ष यहा पर कार्यक्रम होता है। पुराने एसडीएम कार्यालय में कवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नौ गजी पीर ख्वाजा पीर व अन्य पीर मंदिर के सेवकों ने मुख्य रूप से शिरकत की। लुधियाना के कवाली गायकों ने खूब रंग जमाया। मेहंदी रस्म, झडा रस्म के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें