चाहड़ी में स्वास्थ्य व पोषाहार के बारे में बताया
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : राजीव गांधी किशोरी सशक्तिकरण योजना सबला के तहत बाल विकास परियोजना का
By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 09:18 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : राजीव गांधी किशोरी सशक्तिकरण योजना सबला के तहत बाल विकास परियोजना कार्यालय नगरोटा बगवां के सौजन्य से गांव चाहड़ी में आइसीडीएस वृत पठियार से संबंधित 11 से 18 वर्ष की किशोरियों को स्वास्थ्य एवं पोषाहार के बारे में बताया गया। इसमें लगभग 70 किशोरियों ने भाग लिया। इसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी विजय शर्मा द्वारा बेटी है अनमोल, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा पोषण व स्वास्थ्य शिक्षा के बारे में बताया गया। वृत पर्यवेक्षिका कमला तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें