एसआइसी के सहायक प्रशासनिक अधिकारी हेमराज सेवानिवृत्त
पालमपुर : भारतीय जीवन निगम पालमपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी हेमराज सेठी को उनकी सेवानिवृत्ति पर शा
पालमपुर : भारतीय जीवन निगम पालमपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी हेमराज सेठी को उनकी सेवानिवृत्ति पर शाखा में एक समारोह में विदाई दी गई। हेमराज सेठी पालमपुर तहसील के कंडवाड़ी से संबंध रखते हैं। 20 वर्ष के सेवाकाल पश्चात सेवानिवृत्त हुए हैं। इससे पहले उन्होंने 15 वर्षों तक भारतीय सेना में भी सेवाएं दीं हैं। शाखा पालमपुर के मुख्य प्रबंधक सुखदेव परशीरा, सीएल ललहाल, प्रशासनिक अधिकारी शौकीनी राम कपूर, मंजू पठानिया कटोच, बीसी कौंडल, सहायक शाखा प्रबंधक हरदयाल ¨सह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रूप लाल, रेनू धीमान, राज कुमार, युगल किशोर, विकास अधिकारी राजेश्वर ¨सह लोहिया, संजीव गोयल, संजय अरोड़ा, मनोज कुंवर, पवन कौशल, राजेश चोपड़ा, अंकुर डढवाल, कर्मचारी संघ के मंडल सचिव सुभाष भट्ट, शाखा प्रधान ठाकुर दास, सचिव राकेश आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।