Move to Jagran APP

जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी

धर्मशाला : भाजपा मंडल कार्यालय धर्मशाला में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता कै. पुरु

By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 10:20 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 10:20 PM (IST)
जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी

धर्मशाला : भाजपा मंडल कार्यालय धर्मशाला में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता कै. पुरुषोत्तम चंद ने की। इस अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंडलाध्यक्ष कै. रमेश अटवाल ने कारगिल युद्ध पर विचार साझा किए। मंडल महामंत्री डॉ. विजय शर्मा ने जांबाज सिपाहियों की वीरगाथा सुनाई। इस मौके पर बृज लाल कपूर, यशपाल सभ्रवाल, प्रकाश चौधरी, कमला पटियाल, सुनील मनोचा, कै. ईश्वर सिंह, कै. जोगेंद्र सिंह, कर्नल होशियार सिंह, कर्नल कर्म चंद, कै. लव छेत्री, कै. जगदीश राणा, श्याम लाल, शारदा देवी भी मौजूद रही।

loksabha election banner

वहीं हिमाचल शहीद स्मारक सेवा एवं विकास समिति धर्मशाला के तत्वाधान में स्थानीय शहीद स्मारक में 17वें विजय दिवस समारोह पर सेना की ओर से 9वीं कोर के कमंाडर मेजर जनरल एएस कार्की एवं जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त राकेश शर्मा, एडीएम बलबीर ठाकुर, पुलिस अधीक्षक संजीव गाधी तथा समिति अध्यक्ष जय गणेश, डॉ. हरपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया।

वहीं, द्रोणाचार्य शिक्षा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में रोटरी क्लब शाहपुर और रोट्रेक्ट क्लब द्रोणाचार्य के सहयोग से कारगिल दिवस मनाया। रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष हरीश महाजन ने कहा कि आज हम स्वतंत्र हैं तो बस शहीदों की वजह से। इस दौरान महाविद्यालय के कार्यकारिणी अध्यक्ष बीएस पठानिया, चार्टर अध्यक्ष युद्धवीर सिंह, सचिव बीएस पठानिया एवं प्राचार्य डॉ. प्रवीण शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी।

सभी कर्जदार हैं वीर सैनिकों के

इंदौरा : इंदौरा विकास खंड में भाजपा के कार्यक्रम में मुख्यातिथि सेवानिवृत्त कर्नल प्रीतम सिंह बंदराल सेना मेडल, सेवानिवृत्त कर्नल उतम चिब्ब और भूतपूर्व सैनिकों का भाजपा की पूर्व प्रत्याशी रीता धीमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणजीत पठानिया व जिला परिषद मुरीद हुसैन ने स्वागत किया। रीता धीमान ने कहा कि वीर सैनिकों के सभी कर्जदार हैं। कारगिल लड़ाई में 524 भारतीय जवान शहीद हुए। आज तक किसी भी सरकार ने सैनिकों के बारे नहीं सोचा पर मोदी ने वन रैंक-वन पेंशन लागू की है। वहीं प्रदेश एक्स सर्विसमैन यूनियन इंदौरा ने बडूखर में संगठन के महासचिव कैप्टन ओंकार सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम मनाया। इस दौरान वयोवृद्ध भारतीय नौसेना के सिपाही तुलसी राम जो 1947 में सेवानिवृत्त हुए थे, मनसा देवी पत्‍‌नी स्व. नायक लक्ष्मण सिंह तथा सुरिंद्र कौर पत्‍‌नी स्व. सिपाही साहब सिंह को शाल देकर सम्मानित किया। इस दौरान कैप्टन ठाकुर सिंह, शारद कटोच, सुनीत कटोच, मनोहर लाल, जोध सिंह, कुलबीर सिंह तथा चैन सिंह आदि मौजूद रहे।

कैसे सहते हैं जख्मों का दर्द, परिवार ही जाने

कागड़ा : कागड़ा मंडल भाजपा ने गुप्त गंगा में श्रद्धाजलि दी। कार्यक्रम में कैप्टन रमेश चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिला अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि सीमा पर जो जख्म मिलते हैं उन्हें संबंधित परिवार कैसे झेलते हैं यह उनका मन ही बता सकता है। शौर्य चक्र विजेता मदन लाल भी मौजूद रहे। उन्होंने 2001 में राजौरी में चार आतंकियों को मार गिराया था। इस मौके पर शौर्य चक्कर विजेता पवन चौधरी, रमेश बराड़, उत्तम चौधरी, कुलभाष, नीतू दामी आदि मौजूद रहे।

भटोली में दी श्रद्धांजलि

कोटला : पंचायत त्रिलोकपुर स्थित भूतपूर्व सैनिक कल्याण भवन भटोली, सोलधा में ब्रिगेडियर यशपाल सिंह गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। इस मौके पर योग राज, उत्तम, रमेश, शौर्य चक्र विजेता करतार चंद, जेपी शर्मा, प्रताप, शीला, कमलेश, विजय आदि उपस्थित रहे।

जयसिंहपुर में शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

पालमपुर : जय¨सहपुर मंडल भाजपा के विश्राम गृह में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल डीसी राणा ने की। शहीद वीर सैनिकों के परिजनों को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हेमराज प्रवीण वालिया, रवि, गिरधारी, अनुराधा, सकीमा, मीना, सुरिंदर, जीवन, बलदेव, रामधन व संजीव आदि मौजूद थे। वहीं बल्ला बूथ में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा ने श्रद्धांजलि दी। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से बल्ला गाव गूंज उठा।

मौन रखकर किया सलाम

पालमपुर : ग्राम पंचायत बंदला में प्रधान विजय भट्ट व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज रत्न विशेष रूप से उपस्थित रहे। कारगिल के शहीदों को दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बतरा के माता-पिता इसी पंचायत में रहते हैं। वही पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने ग्राम पंचायत राजपुर में कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की। अध्यक्षता कारगिल युद्ध के प्रत्यक्षदर्शी वीर सैनिक कैप्टन वेद प्रकाश ने की। उन्होंने भारत-पाक युद्ध की वीर गाथा का उल्लेख किया। प्रवीन कुमार ने कारगिल युद्ध के तीनों शहीदों कैप्टन विक्रम बतरा, सौरभ कालिया व नायक राकेश कुमार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व सैनिक कैप्टन वेद प्रकाश, त्रिलोक, हंस राज, प्रमोद, भिंदर, विजय, दीपचंद, कुलदीप, देशराज, प्रकाश, केहर, विमला व तंबो देवी को सम्मानित किया।

होल्टा में सेना ने लगाया रक्तदान शिविर

पालमपुर : सेना कैंट होल्टा में मेजर जनरल एनके ऐरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए दाह वार मेमोरियल में कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। एनके ऐरी ने कहा कि सैनिकों ने न केवल भारत की सीमाओं को दुश्मनों से मुक्त कराया बल्कि दुश्मनों को मौत के घाट उतारा। सेना की ओर से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें सिविल अस्पताल पालमपुर ब्लड बैंक की टीम ने लगभग 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

शहीदों व परिजनों का कर्ज नहीं उतार सकती जनता

जसूर : देश व प्रदेश की जनता शहीदों और उनके परिवारों के बलिदानों का कभी ऋण नहीं चुका सकती। यह बात प्रदेश भाजपा महामंत्री कृपाल परमार ने नूरपुर भाजपा की ओर से कंडवाल में आयोजित सम्मान समारोह में कही। कांगड़ा के 15 जांबाजों ने शहादत पाई थी। राजीव भारद्वाज, रिटायर्ड कर्नल एनएस पठानिया, रिटायर्ड कर्नल चंचल पठानिया, सतीश शर्मा, रणवीर सिंह निक्का ने भी विचार रखे। शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कर्नल जगदीश पठानिया, कर्नल मनकोटिया, कर्नल ओपी पठानिया, कर्नल डीएस पठानिया, लेख राज, राजेश, अवतार, जितेंद्र, अनिल आदि उपस्थित रहे।

विजय दिवस पर्व के समान

फतेहपुर : फतेहपुर भाजपा ने कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय ननुह में किया। शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलदेव ठाकुर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे लिए एक पर्व के समान है। इस मौके पर मुलखराज चौधरी, चौधरी चंद्र शैखर गौरा, अजय, संजय, प्रवीण, बलजीत, बलकार व मदन आदि मौजूद रहे।

जवान बार्डर पर पहरा देते हैं तभी हम चैन की नींद सो पाते हैं

भवारना : सुलह भाजपा मंडल ने ठाकुरद्वारा संगम पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल एसएस राणा ने की। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, पूर्व विधायक विपिन सिंह परमार तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमी चंद थलवाल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। सुलह भाजपा मंडल ने शहीद जवानों के परिवारों को सम्मानित किया। विपिन सिंह परमार ने कहा कि देश की आन, बान और शान की खातिर जवान रात को भी बार्डर पर पहरा देते हैं। तभी तो हम चैन की नींद सो पाते है। इस मौके पर कैप्टन सुरेश चंद, मनवीर चंद, कर्नल राज सिंह, कर्नल धरमेज तनोत्रा, कर्नल केडी शर्मा, कर्नल संतोष राय, कर्नल राज सिंह, कर्नल एसपी पटियाल, कर्नल किशन चंद, कमा. रूप सिंह, कमा. आरएनएस परमार, कर्नल सपेहिया, अशोक पुरोहित, कृषाल कटोच, आंचल राणा, मधु गुप्ता, तुलसी राम, बीना श्रीवास्तव, हरिदत शास्त्री, माधो राम, सुखदेव सिंह, चंद्रवीर पाल, तनु भारती, त्रिलोक राणा, मदन ठाकुर, रतन चंद, विनोद सूद, होशियार सिंह, कश्मीर सिंह, मनोज कुमार, देश राज शर्मा, अश्विन पुरोहित, रमेश परिहार, मनोज कुमार, अनीता धीमान, संयोगिता परिहार, राजेंद्र शर्मा, मेहर चंद, कुलदीप कुमार, पुष्पेंद्र परमार तथा अन्य उपस्थित रहे।

भटेच्छ में याद किए शहीद

शाहपुर : शाहपुर भाजपा मंडल ने भटेच्छ गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्यातिथि विधायक सरवीण चौधरी ने शिरकत की। शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अश्वनी शास्त्री, कमल शर्मा, योगराज चड्ढा, मदन शर्मा, राकेश मनु, स्वरूप कुमार, अशोक, अजय चौहान, आलोक, भीम, पवन, हेमराज, अश्वनी चौधरी, तिलक शर्मा, अशोक कुमार प्रीतम चौधरी, विशन, संजीव कुमार, बलवीर, गुरमीत आदि मौजूद रहे।

सेना में सबसे ज्यादा योगदान हिमाचल का

नगरोटा बगवां : भाजपा मंडल नगरोटा बगवां ने एरला में कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य चौधरी राम चंद भाटिया ने कहा कि भारतीय सेना में सबसे ज्यादा योगदान हिमाचल का है। इस अवसर पर सेना भर्ती कोचिंग सेंटर लूहना के अध्यक्ष कै. कर्म सिंह, कै. प्रदीप, कै. सुरेश, कर्नल शक्ति चंद, महामंत्री डॉ. कुलदीप शर्मा, प्रदीप स्याल आदि शामिल हुए।

अंब पठियार में दी शहीदों को श्रद्धांजलि

ज्वालामुखी : ज्वालामुखी मंडल भाजपा ने पंचायत अंब पठियार में शहीद योगिंद्र सिंह के परिवार को सम्मानित किया और शहीदों को श्रद्धाजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने की। कर्नल केडी धीमान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शहीद योगिंद्र सिंह के भूपेंद्र सिंह, अमित, ताया सुरेंद्र सिंह, चाचा मोहिंद्र सिंह, राय सिंह, मामा कुलदीप सिंह को भाजपा ने सम्मानित किया। इस मौके पर विमल चौधरी, कमल हमीरपुरी, मास्टर राम स्वरूप शर्मा, जेपी चौधरी, शाम दुलारी, हरि सिंह, बाबू राम, प्रीतम भाटिया, राजकुमार, सुभाष चंद, दीपक, अनु कौंडल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.