सदस्यता अभियान में खोला मांगों का पिटारा
देहरा : हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्राध्यापक संघ का सदस्यता अभियान इन दिनों संघ के जिला सचिव महेंद्र सिं
देहरा : हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्राध्यापक संघ का सदस्यता अभियान इन दिनों संघ के जिला सचिव महेंद्र सिंह के देखरेख में तेजी से हो रहा है। देहरा, नूरपुर, पालमपुर, कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों में अभियान को पूरा कर लिया गया है। महेंद्र सिंह बाड़ी ने बताया कि सदस्यता अभियान पर स्कूल पदोन्नत प्राध्यापकों ने उनके सामने उनकी चिरलंबित मांगों पीजीटी का पदनाम प्राध्यापक करना, वरिष्ठता सूची में नियमानुसार संशोधन करना, मुख्य अध्यापकों से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति अनुपात 80:20 करना, अनुबंध पर नियुक्त प्राध्यापकों को सभी वित्तीय लाभ देने संबंधी मांगों को सरकार के सामने रखकर उन्हें मनवाने की गुजारिश की गई। विकास धीमान, विपिन पटियाल, संजीव शर्मा, राजीव धीमान, बलदेव अत्री, निर्मल, राजेंद्र सिंह, ज्योति धीमान, शीला एवं दीपांजलि आदि उपस्थित रहे।