युवा बुलंदियों तक पहुंचाएंगे बेटी बचाओ अभियान
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां युवा वर्ग ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से बेटी बचाओ
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां युवा वर्ग ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इस मुहिम में अनेक शहरवासियों ने भूमिका सुनिश्चित की है मगर विशेषकर ऐसे लोग आगे आए हैं जिनकी एक ही बेटी है। युवा वर्ग द्वारा हर महीने की 25 तारीख को अलग-अलग स्कूलों में जाकर लड़कियों के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जिलाधीश द्वारा शुरू की गई मुनियां दी धाम का आयोजन करने की भी ठानी है। कलन शिव मंदिर मटियारी में मां भगवती का जागरण किया गया। प्रियांशी शर्मा ने लड़कियों के विभिन्न क्षेत्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने का उल्लेख किया। समाजसेवी सुनील शर्मा ने कहा कि भ्रूण हत्या ही करते रहेंगे तो बेटे के लिए बहु कहां से लाएंगे। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान आम लोगों को जागरूक कर सफल बनाया जा सकता है। भ्रूण हत्या के प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को विरोध प्रकट करने के लिए आगे आने की आवश्यकता है। अश्वनी मेहरा ने लड़कियों को पाठ्य सामग्री भेंट कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया। अजय मेहरा, राजीव मेहरा, पवन शर्मा, सुरजीत मेहरा, पवन गोस्वामी ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाना ही मुख्य लक्ष्य है।