रैली निकाल कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ किया जागरूक
संवाद सूत्र, जवाली : राजकीय उच्च विद्यालय (कन्या) जवाली में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत कार
संवाद सूत्र, जवाली : राजकीय उच्च विद्यालय (कन्या) जवाली में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर पंचायत जवाली के उपाध्यक्ष तिलक रपोत्रा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्याध्यापक रमेश चंद के नेतृत्व में छात्राओं ने स्कूल से जवाली बाजार तक रैली निकाली तथा लोगों से कन्या भू्रण हत्या सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आग्रह किया। रगारग कार्यक्रम में प्रिया ने 'कनका दे रंग उड़ेया', किमी एंड पार्टी ने 'जट देसी', अंकिता एंड पार्टी ने 'दिलों सच्चा प्यार करदा' गाने पर प्रस्तुतिया दी। कन्या भू्रण हत्या, महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा इत्यादि विषयों पर लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की। काता कॉलेज ऑफ एजुकेशन चलवाड़ा की प्रशिक्षु अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत की। मुख्यातिथि ने कहा कि आज लड़का व लड़की में कोई अंतर नहीं है। मुख्यातिथि ने गरीब परिवार से संबंधित लड़कियों को कापिया, वर्दिया सहित हर संभव सहायता करने की घोषणा की। नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी ने स्कूल को पानी की टकी, नगर पार्षद जगपाल जग्गू ने टुल्लू पंप, सुभाष धवन ने वाटर कूलर रखने हेतु जालीदार स्टैंड, रविंद्र कपिला ने दो पंखे, मुन्ना एंड ब्रदर्स, वेद प्रकाश, विपिन कुमार, राज कुमारी, संदीप, राज कुमार शर्मा ने एक-एक पंखा, मनोहर लाल ने सरस्वती की सीमेंट से बनी मूर्ति व जोगिंद्र सिंह ने मंदिर बनवाने के लिए पैसे दिए।