नूरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक 28 व 29 को
जवाली : पूर्व सासद एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री कृपाल परमार भाजपा के दो वर्ष पूरा होने पर जनकल्याण उत्
By Edited By: Published: Wed, 25 May 2016 10:25 PM (IST)Updated: Wed, 25 May 2016 10:25 PM (IST)
जवाली : पूर्व सासद एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री कृपाल परमार भाजपा के दो वर्ष पूरा होने पर जनकल्याण उत्सव मनाने की कड़ी में संगठनात्मक जिला नूरपुर में 28-29 मई को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह भी उनके साथ रहेगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय महाजन ने बताया कि कृपाल परमार व अर्जुन सिंह 28 को सुबह 10 बजे इंदौरा विस क्षेत्र के गंगथ में तथा दो बजे नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के आइपीएच विश्राम गृह जसूर में, 29 को 10 बजे जवाली लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह जवाली तथा दो बजे फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र की देहरी इंद्रा पैलेस में पहुचेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें