जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत
कांगड़ा : जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। डीएसपी कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा ने बताया क
By Edited By: Published: Wed, 25 May 2016 07:15 PM (IST)Updated: Wed, 25 May 2016 07:15 PM (IST)
कांगड़ा : जहरीला पदार्थ निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। डीएसपी कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि साहल ¨सह (55) निवासी सलोल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों को पता चलने पर वे उसे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले गए। यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि साहल सिंह एक माह से मानसिक रूप से परेशान रह रहा था। इसके उपचार के लिए वह दवा का सेवन कर रहा था। बताया जा रहा है कि साहल सिंह बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें