श्रीमद्भागवत कथा व गायत्री महायज्ञ नौ से
बनोई : ब्रह्मा कुटीर रैत में श्रीमद्भागवत कथा व गायत्री महायज्ञ का आयोजन नौ मई से किया जाएगा। 15 मई
By Edited By: Published: Mon, 02 May 2016 06:18 PM (IST)Updated: Mon, 02 May 2016 06:18 PM (IST)
बनोई : ब्रह्मा कुटीर रैत में श्रीमद्भागवत कथा व गायत्री महायज्ञ का आयोजन नौ मई से किया जाएगा। 15 मई तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया करेंगे। कथा वक्ता पंडित बद्री प्रसाद उत्तराखंड वाले अपने मुखारबिंद से भगवान की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। नौ से 15 मई तक प्रतिदिन दोपहर बाद तीन से सायं सात बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन किया जाएगा। पंडित बद्री प्रसाद ने बताया कि ब्रह्मा कुटीर में लगातार सातवीं बार यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने व पुण्य का भागीदार बनने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें