डीएवी कॉलेज में विशेषज्ञों ने जांची सेहत
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : सेवा भारती कागड़ा के सौजन्य से डीएवी कॉलेज में अमनदीप अस्पताल पठानकोट के वि
जागरण संवाददाता, कांगड़ा : सेवा भारती कागड़ा के सौजन्य से डीएवी कॉलेज में अमनदीप अस्पताल पठानकोट के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मेडिकल जांच शिविर लगाया गया। 600 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में मेडिसन, हड्डी, स्त्री रोग, बाल रोग, न्यूरोसर्जन विशेषज्ञों ने लोगों की जांच की। सेवा भारती के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि मधुमेह, हृदय रोग व उच्च रक्तचाप आदि कई ऐसे रोग हैं जिनका कारण हमारे खानपान में तबदीली है। आज सबसे ज्यादा नुकसान जंक फूड से है। वही जीवनशैली में भी परिवर्तन व विभिन्न रोगों को बुलावा देता है। पहले लोग पैदल ज्यादा चलते थे और रोजमर्रा के काम में बहुत पसीना बहाते थे, जबकि आज के युग में हमारी जीवनशैली में परिवर्तन आया है और हम आराम प्रसत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे अंदर जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है वह जीवनशैली के कारण कम हो रही है। बढ़ती उम्र के साथ चीनी, चावल, आलू आदि जिसमें शुगर ज्यादा है का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त हड्डी रोग विशेषज्ञों ने बताया कि घुटने का दर्द उम्र के साथ आ जाता है। इसका उपचार केवल समय रहते घुटना बदलने से है।