सड़क हादसों में दो लोग घायल
जागरण टीम, डमटाल/कांगड़ा : डमटाल व कांगड़ा में शनिवार को सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस
जागरण टीम, डमटाल/कांगड़ा : डमटाल व कांगड़ा में शनिवार को सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग डमटाल चक्की पुल के समीप हुआ। यहां एक स्कार्पियो की विपरीत दिशा से आ रही कमबाइन से टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो में बैठा सुनील कुमार घायल हो गया और उसे पठानकोट अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे की सूचना मिलते ही कंडवाल पुलिस चौकी प्रभारी तिलक राज टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। वहीं बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा के पास मोटरसाइकिल की टक्कर से व्यक्ति घायल हो गया। कृष्ण कुमार निवासी सेबकरा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार टक्कर मारकर फरार हो गया है। घायल को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टाडा में भर्ती करवाया है।