राम चंद बने कंडक्टर यूनियन के अध्यक्ष
संवाद सहयोगी, नूरपुर : परिवहन निगम पठानकोट डिपो के कंडक्टर यूनियन की बैठक मंगलवार को पठानकोट में प्र
संवाद सहयोगी, नूरपुर : परिवहन निगम पठानकोट डिपो के कंडक्टर यूनियन की बैठक मंगलवार को पठानकोट में प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकमल गुप्ता, संगठन मंत्री बेली राम, महासचिव किशन चंद व सरवन कुमार संगठन मंत्री बेली राम, महासचिव किशन चंद, प्रेस सचिव प्यारे लाल, हरि राम सैणी, ठाकुर चंद, प्रकाश चंद शर्मा, विश्वनाथ ठाकुर व दुनी चंद विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कंडक्टरों की मागों पर चर्चा की गई व यूनियन की पठानकोट डिपो इकाई का चुनाव करवाया गया। राम चंद धीमान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अशोक कुमार उपाध्यक्ष, भोला राम प्रधान, अश्रि्वनी कुमार उपप्रधान, सुभाष चंद महासचिव, कपिल देव सहसचिव, सुरेंद्र कुमार संगठन मंत्री, गुरबहादुर कार्यालय सचिव, मोहित कुमार प्रेस सचिव, वेद प्रकाश वित्त सचिव व कृष्ण सिंह को लेखा परीक्षक चुना गया।