़16 घंटे बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला
संवाद सहयोगी, थुरल : बटाहण पंचायत में ढांक से गिरने के बाद पत्थर के बीच में फंसने के 16 घंटे बाद गाय
संवाद सहयोगी, थुरल : बटाहण पंचायत में ढांक से गिरने के बाद पत्थर के बीच में फंसने के 16 घंटे बाद गाय को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
लोगों ने बताया कि रविवार शाम चल्लाह गांव के इल्मदीन की गाय जंगल में चरने के दौरान लगभग 300 मीटर गहरी ढांक से गिरकर पत्थर के नीचे फंस गई। इस पर रविवार देर रात तक गांव के लोगों ने गाय को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता हाथ न लगने के कारण सोमवार सुबह दोबारा लोग गाय को बचाने के प्रयास में जुट गए। लगभग साढ़े चार घंटे के बाद गाय को सुरक्षित निकाला गया।
ताज मुहम्मद ने बताया कि रफीक, रमजान, रहीमदीन, अब्दुल हमीद, मान चंद, लियाकत अली, आरिफ, नियाजदीन, इल्मदीन, फूलां बीबी, जान बीबी, सलमा और पशु औषधालय चल्लाह के पंकज शर्मा के प्रयासों से गाय को निकाल लिया गया।