मेधावी विद्यार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र
संवाद सूत्र, परागपुर : डीआर पब्लिक स्कूल नैहरनपुखर के चार छात्रों को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्म
By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 10:23 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 10:23 PM (IST)
संवाद सूत्र, परागपुर : डीआर पब्लिक स्कूल नैहरनपुखर के चार छात्रों को हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने बताया कि मार्च 2015 में दसवीं कक्षा के आठ छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें सभी छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए थे, लेकिन स्कूल के चार छात्र जिनमें नितिश पठानिया ने प्रदेश भर में 78वा, अंजलि देवी ने 100वा, प्रियंका ने 125वा तथा निखिल शर्मा ने 148वा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इन्हें सोमवार को प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने मेधावी छात्रों को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें