मुख्यमंत्री का सारा ध्यान कुर्सी बचाने में: विनय शर्मा
जयसिंहपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला के अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री बनने के बाद
जयसिंहपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला के अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि इस बार मुख्यमंत्री बनने के बाद वीरभद्र सिंह का सारा ध्यान अपनी कुर्सी बचाने और धूमल परिवार के खिलाफ झूठे केस बनाने में लगा रहा। शुक्रवार को जयसिंहपुर मंडल के भेड़ी में गंदड़ तथा शिवनगर जोनों की बैठक में उन्होंने कहा कि सीबीआइ द्वारा मामला दर्ज करने के बाद वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री पद पर रहने का नैतिक हक खो चुके हैं और इसलिए भाजपा ने वीरभद्र हटाओ हिमाचल बचाओ अभियान चलाया है। इसी कड़ी में दो दिसंबर को भाजपा विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन करेगी। घेराव के लिए रणनीति बनाने तथा कार्यकर्ताओं को अभियान की जानकारी देने के लिए ही बैठक की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष म¨हद्र, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजीव राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलवंत राणा, करतार चंद, रविंद्र समकड़िया, रवि धीमान सहित अन्य उपस्थित थे।