सात लाख हेक्टेयर में हो रही जैविक खेती : डॉ. अतुल
जागरण संवाददाता, पालमपुर : कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में सोमवार को पर्यावरण मित्र आधारित 'जैविक कृष
जागरण संवाददाता, पालमपुर : कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में सोमवार को पर्यावरण मित्र आधारित 'जैविक कृषि पर आदर्श प्रशिक्षण कोर्स' शुरू हुआ। शुभारंभ प्रसार निदेशक डॉ. अतुल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जैविक कृषि पर कार्य शुरू करने वाला यह पहला विश्वविद्यालय है।
जैविक खेती में दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र एक वर्ष में बढ़ा है, जिससे अब जैविक खेती के तहत कुल क्षेत्र पांच लाख से बढ़कर सात लाख हो गया है। इस समय राज्यों में मध्यप्रदेश जैविक खेती में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने 'जैविक कृषि पर आदर्श प्रशिक्षण कोर्स' के लिए एक सीडी को भी रिलीज किया। इस मौके पर जैविक कृषि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जेपी सैनी ने जैविक खेती के महत्व व खाद्य सुरक्षा पर जानकारी दी। जैविक कृषि पर पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. पूनम ने इस अवसर पर बताया कि केरल, तेलंगाना, अरुणाचल, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के 22 प्रतिभागी इस प्रशिक्षण कोर्स में भाग लेकर अपने-अपने राज्यों में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सुरेश गौतम ने कहा कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय विश्वविद्यालय के जैविक कृषि विभाग तथा प्रसार शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वाधान में जैविक कृषि के समयानुरूप व जरूरतानुसार इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया है। इस मौके पर डॉ. देशराज चौधरी, डॉ. रामेश्वर व डॉ. हृदयपाल ¨सह भी उपस्थित रहे।