कांगड़ा में लग रहे अघोषित बिजली कट
संवाद सहयोगी, कागड़ा : भाजयुमो कागड़ा के नेताओं ने कागड़ा में विद्युत विभाग की कारगुजारी पर अफसोस व्यक्
संवाद सहयोगी, कागड़ा : भाजयुमो कागड़ा के नेताओं ने कागड़ा में विद्युत विभाग की कारगुजारी पर अफसोस व्यक्त किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के आला अधिकारियों के लापरवाही के कारण कागड़ा में अघोषित विद्युत कट लग रहे हैं जिससे न केवल जनता परेशान है बल्कि व्यापार पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।
भाजयुमो नेताओं ने विद्युत विभाग के अफसरों को चेताया कि कागड़ा विद्युत की स्थिति में सुधार ना लाया गया तो भाजयुमो कागड़ा में इन अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतर आएगी। कागड़ा में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में भाजयुमो के जिला महामंत्री सन्नी साहनी, संयुक्त सचिव राजे सियाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुलदीप, चौधरी, मंडल महामंत्री नीरज शर्मा व सदस्य अक्षय शर्मा ने कहा कि कागड़ा में विद्युत व्यवस्था के जो हाल है वह विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण पैदा हुये है। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि कागड़ा में विद्युत व्यवस्था को लेकर अधिकारियों कह रहे कि कागड़ा में लाइन मेन की कमी के कारण विद्युत व्यवस्था पर इसका असर पड़ रहा है।
इन नेताओं ने कहा कि कागड़ा हलके में भी लाइन मेन की भारी कमी है। परंतु एक भी टीमेट कागड़ा विधान सभा को नही मिला है। इन नेताओं का कहना था कि कागड़ा विद्युत मंडल एक से करोड़ रूपये हर माह विद्युत बिल के रूप में हासिल होते है परन्तु कागड़ा के बिजली उपभोक्ताओं को विभाग से उच्च स्तरीय सर्विस नही मिल पा रही है। कागड़ा में बिजली का फाल्ट पड़ जाये तो कई घटो तक फाल्ट ठीक नही होता और यह फाल्ट रात को पड़ जाये तो अगले दिन जा कर रही इसे ठीक किया जा रहा है। कागड़ा में व्यवस्था को ठीक करने के लिए अतिरिक्त लाइन मैन की जरूरत है परन्तु सरकार व कागड़ा के विधायक इसमें कोई रूचि नही दिखा रहे है। विधायक को कागड़ा के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या नजर नहीं आ रही है। भाजयुमो नेताओं ने चेतावनी दी कि कागड़ा में विद्युत सप्लाई के हालात नहीं सुधरे तो भाजयुमो सरकार व विधायक का घेराव करने से पीछे नहीं हटेगी।