शांता ने जताया डॉ. कलाम के निधन पर शोक
पालमपुर : सांसद शांता कुमार ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
By Edited By: Published: Wed, 29 Jul 2015 12:31 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2015 12:31 AM (IST)
पालमपुर : सांसद शांता कुमार ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने देश की वैज्ञानिक क्षमता को बुलंदियों तक पहुंचाया। देश सदियों तक इस विलक्षण कर्मयोगी को नहीं भुला सकता। यहां जारी बयान में शांता कुमार ने कहा कि डॉ. कलाम सदैव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं। शांता कुमार ने उनके निधन को देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें