लोनिवि की नालियां बनीं जनता के लिए मुसीबत
संवाद सहयोगी, पंचरुखी : क्षेत्र के उत्थान के लिए विकास जरूरी है मगर विकास से लोगों को दिक्कत भी नही
संवाद सहयोगी, पंचरुखी : क्षेत्र के उत्थान के लिए विकास जरूरी है मगर विकास से लोगों को दिक्कत भी नहीं होनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग की ओर से पंचरुखी में नवनिर्मित नालियों के मामले में ऐसा देखा गया जिसके चलते लोगों के रास्ते तक बंद हो गए हैं।
बनूरी सल्याणा संपर्क मार्ग में बनी नालियां लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। विभाग ने नालियों के एवज में लोगों की आवाजाही तक रोक दी है। हालांकि प्रभावशाली लोगों के घरों को जाने वाले रास्तों में विभाग ने लोहे के एंगल डालकर रास्तों को वाहन योग्य बना दिया मगर सार्वजनिक पैदल रास्तों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। लोगों ने निर्मित नालियों की चौड़ाई पर भी ऐतराज किया है। उनका कहना है कि विभाग ने कई जगहों पर चौड़ी तो कई जगहों पर संकरी नालियां खोदी हैं।
इस संदर्भ में लोनिवि के सहायक अभियंता विजय वर्मा ने बताया कि नालियों में स्लैब नहीं डाले जाएंगे। ज्यादा जरूरत वाले रास्तों में विभाग की ओर से एंगल डालकर रास्तों को चालू किया जाएगा।