डाडासीबा में मनाई जाएगी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की जयंती
संवाद सहयोगी, देहरा : प्रदेश सरकार स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की जयंती 11 जुलाई को
संवाद सहयोगी, देहरा : प्रदेश सरकार स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की जयंती 11 जुलाई को डाडासीबा में मनाएगी। यह जानकारी प्रदेश कर्मचारी एवं कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने कही।
उन्होंने बताया कि डाडासीबा में खुले राजकीय महाविद्यालय का नाम भी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम के नाम पर रखा जाएगा। डाडासीबा क्षेत्र की हर लड़की को इस महाविद्यालय में उच्च शिक्षा दिलवाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने 15 छात्राओं को अपने खर्च पर उच्च शिक्षा दिलवाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह के आशीर्वाद से वह जसवां परागपुर के विकास को गति देने का प्रयास कर रहे हैं। डाडासीबा में महाविद्यालय व तहसील खुलवाने के बाद रक्कड़ व कोटला के विकास को तरजीह दी जाएगी। शीघ्र ही मुख्यमंत्री का जसवां-परागपुर का दौरा करवाकर उक्त क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए कई घोषणाएं करवाएंगे। भाजपा मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के झूठे केस बनाकर परेशान कर रही है।