विकास योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं पंचायत प्रतिनिधि
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : जागोरी ग्रामीण संस्था ने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आ
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : जागोरी ग्रामीण संस्था ने पंचायत प्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन विकास खंड कार्यालय कांगड़ा में किया। कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी शशि पटियाल ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों से लोगों की काफी उम्मीदें होती हैं। विकास योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा से पहले वार्ड सभा का होना जरूरी है। हर पंचायत प्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं, विकलांगों व पिछडे़ वर्ग की बात सुने और उनकी स्थिति को सुधारने के लिए काम करे।
मोहन ¨सह ने पंचायतीराज के बारे में बताया। कार्यशाला के दौरान मनरेगा के काम और पेमैंट को लेकर भी चर्चा की गई। जागोरी कार्यकर्ता चंद्रकांता ने सूचना का अधिकार कानून के बारे में अपने विचार रखे। कार्यशाला में जागोरी से रेखा, चंद्रकांता, बबली, अनु, अंजना, पंचायत प्रधान सत्या देवी, श्याम देवी, रजनी देवी, उर्मिला, उपप्रधान राम भूषण, सुमित, वार्ड पंच संजय चौधरी, बबीता, सीमा देवी, कमलेश, कमला सहित करीब 50 लोगों ने भाग लिया।