Move to Jagran APP

अनुराग की लोकप्रियता देखकर घबराई कांग्रेस : विक्रम ठाकुर

संवाद सहयोगी, देहरा : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व जसवा-परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर ने कहा है कि बीसी

By Edited By: Published: Sun, 03 May 2015 12:30 AM (IST)Updated: Sun, 03 May 2015 12:30 AM (IST)
अनुराग की लोकप्रियता देखकर घबराई कांग्रेस : विक्रम ठाकुर

संवाद सहयोगी, देहरा : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व जसवा-परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर ने कहा है कि बीसीसीआइ सचिव व सांसद अनुराग ठाकुर की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर कांग्रेस घबरा गई है। विक्रम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी राजनीति कर रहे हैं। प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और सरकार शिलान्यासों में ही व्यस्त है। सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। अस्पतालों में चिकित्सकों, स्कूलों में अध्यापकों व सरकारी विभागों में कर्मचारियों की दिनप्रतिदिन हो रही कमी के कारण लोग परेशान हैं।

loksabha election banner

इस मौके पर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सपन सूद, जसवा-परागपुर विधानसभा के भाजपाध्यक्ष हंसराज धीमान, महासचिव शेर सिंह डोगरा, मीडिया प्रभारी सुशील कालिया, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हरवंश कालिया, बीडीसी चेयरमैन नीलम ठाकुर, भाजपा नेत्री कमलेश वड़ारिया, अनीता सिपहिया मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.