भाजपा किसान मोर्चा ने जताया केंद्र का आभार
संवाद सूत्र, नगरोटा सूरियां : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र गुलेरिया ने मं
संवाद सूत्र, नगरोटा सूरियां : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र गुलेरिया ने मंगलवार को नगरोटा सूरियां में किसानों के साथ बैठक की। बैठक में किसान हित में केंद्र सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। रविंद्र गुलेरिया ने कहा कि केंद्र सरकार का कृषि मुआवजे को डेढ़ गुणा करने और फसलों के 33 फीसद नष्ट होने पर भी पूरा मुआवजा देने का फैसला देकर किसानों को राहत दी है। इसके लिए भाजपा संगठन जिला नूरपुर के किसानों ने केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने केंद्र के भू अधिग्रहण अधिनियम पर कांग्रेस की आलोचना को किसान विरोधी करार दिया है जबकि इस अधिनियम के पारित होने से किसानों को एक बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य संजय उपाध्याय, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा व कलदीप ठाकुर, सचिव जितेंद्र रंधावा, महामंत्री तरसेम शर्मा, सलाहकार डॉ. स्वर्ण सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।