Move to Jagran APP

प्रभु का ज्ञान सबसे ऊंचा : महात्मा रामभज

संवाद सहयोगी, देहरा : निकटवर्ती गांव नैहरनपुखर में शनिवार को निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। इसमे

By Edited By: Published: Sun, 19 Apr 2015 12:52 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 12:52 AM (IST)
प्रभु का ज्ञान सबसे ऊंचा : महात्मा रामभज

संवाद सहयोगी, देहरा : निकटवर्ती गांव नैहरनपुखर में शनिवार को निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें गुलेर शाखा से आए महात्मा रामभज ने कहा कि निरंकारी बाबा ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर प्रभु परमात्मा का ज्ञान करवा रहे हैं। प्रभु का ज्ञान सबसे ऊंचा है। आत्मा का मूल परमात्मा है। यह निर्मल पावन परम सत्ता ही इंसान का असली वजूद है। उन्होंने कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव ¨सह महाराज कहते हैं कि धरती पर स्वर्ग का वातावरण स्थापित करने के लिए प्यार, दया, करूणा, सहनशीलता, विशालता जैसे सद्गुणों वाली भावनाएं जरूरी हैं। सत्संग का संचालन महात्मा शिव गुलेरिया ने किया। इस मौके पर गुलेर से दिनेश, कमला डोगरा, नैहरनपुखर से शशी और अर्पित सरपाल ने सत्संग मिशन की जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.