देहरा में सुशील रतन ने सुनी जनसमस्याएं
संवाद सहयोगी, देहरा : हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पंडित सुशील रतन ने श
By Edited By: Published: Fri, 17 Apr 2015 09:24 PM (IST)Updated: Fri, 17 Apr 2015 09:24 PM (IST)
संवाद सहयोगी, देहरा : हिमाचल प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पंडित सुशील रतन ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों एवं स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही उन्होंने इलाके में चल रहे विकास कार्यो के बारे में अधिकारियों से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि आम जनता बड़ी उम्मीद लेकर अधिकारियों के पास काम करवाने के लिए आते हैं। अधिकारी इन लोगों के काम को टालते हुए इन्हें निराश न करें। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी जेसी कटोच, उपमंडल भू-संरक्षण अधिकारी डॉ. आरएस मिन्हास,अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके मिन्हास के साथ सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें