छात्राओं को दिए व्यक्तित्व निखार के गुर
कांगड़ा : शहर के ब्यूटी सैलून पैराडाइज ने शुक्रवार को शरण कॉलेज घुरकड़ी में 'संभव है' संस्था के सौजन्य
कांगड़ा : शहर के ब्यूटी सैलून पैराडाइज ने शुक्रवार को शरण कॉलेज घुरकड़ी में 'संभव है' संस्था के सौजन्य से सौंदर्य व पर्सनेलिटी डेवल्पमेंट पर सेमिनार लगाया। सेमिनार में कॉलेज की जेबीटी व बीएड की छात्राएं शामिल हुई।
पैराडाइज ब्यूटी सैलून के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान पर्सनेलिटी को कैसे निखारा जा सकता है, पर जागरूक किया गया। शादी या अन्य समारोह में व्यक्ति विशेष का पहनावा, हेयर स्टाइल, मेकअप किस प्रकार का होना चाहिए, के बारे में बताया गया। इसके अलवा बालों और त्वचा का ख्याल रखने के बारे में भी टिप्स दिए गए। इस मौके पर कॉलेज की प्रबंध निदेशक शालिनी सैणी व प्रधानाचार्या सुमन शर्मा ने सेमिनार लगाने के लिए सुरेंद्र पाल व रूबी सुंबड़िया का धन्यवाद किया।