पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : शहरी भारतीय जनता पार्टी नगरोटा बगवां की बैठक अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : शहरी भारतीय जनता पार्टी नगरोटा बगवां की बैठक अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा की अध्यक्षता संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा द्वारा नियुक्त विस्तारक अरविंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अरविंद शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी नगर परिषद एवं ग्राम पंचायतों के चुनावों में पार्टी समर्पित उम्मीदवारों को सुनिश्चित बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। लोकसभा चुनावों में विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी को रिकॉर्ड तोड़ बढ़त दिलाकर जो शुरुआत हुई है, उसे आगामी पंचायत चुनावों में भी बरकरार रखा जाए। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता को अवगत करवाकर पंचायत स्तरीय चुनावों में इसे शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा द्वारा 135 विस्तारक की नियुक्तियां की गई जोकि प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ पर जाकर पन्ना प्रभारी, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष बीएलए से मिलकर पार्टी द्वारा शुरू की गई योजनाओं से अवगत करवाएंगे। बैठक में संजय राठौर, पवन कपूर के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. नरेश बरमानी, प्रदेश अनुसूचित जाति पार्टी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अश्वनी गिल, मंगल चौधरी, जितेंद्र सोढ़ी, अरुण मेहरा, स्वर्णा वालिया, आशा वालिया, राहुल वर्मा, राणू राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।