ज्वालामुखी से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे शिमला : धवाला
संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश धवाला ने कहा कि सात अप्रैल को शिम
संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश धवाला ने कहा कि सात अप्रैल को शिमला में विधानसभा घेराव के लिए ज्वालामुखी से सैकड़ों कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। शिमला में भाजपा कार्यालय पर युवा कांग्रेस के लोगों द्वारा किये गये हमले की सर्वत्र ¨नदा हुई है। इस मामले की जांच करवाने की बजाय कांग्रेस सरकार ने युवा कांग्रेस को क्लीन चिट दिलवा दी, जो लोकतंत्र ही हत्या से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, अराजकता का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस समाप्त हो रही है। कांग्रेस के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। भ्रष्ट, निकम्मी व झूठी सरकार से जनता ने तौबा कर ली है। सरकार के शासनकाल का आधा कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। अब कांग्रेस की प्रदेश में उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कर्मचारियों का झुकाव भाजपा की तरफ होने लगा है, अब कांग्रेसियों को अपने बोरी बिस्तरा पैक कर लेने चाहिए।