पुराना कांगड़ा में हवा चलते ही गुल हो रही बत्ती
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : पुराना कांगड़ा में नियमित विद्युत आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। मामूली हवा
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : पुराना कांगड़ा में नियमित विद्युत आपूर्ति न होने से लोग परेशान हैं। मामूली हवा चलने पर भी यहां बिजली गुल होना रूटीन बन गया है। तीन दिन से रोजाना रात को बत्ती गुल होने के कारण जहां वार्षिक परीक्षाएं दे रहे विद्यार्थी दिक्कत झेल रहे हैं। वहीं, बिना बिजली के जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पुराना कांगड़ा वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम सागर धीमान, पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष एनडी चौधरी, नगर पार्षद अशवनी काका, रामस्वरूप, रोहित, माया देवी ने कहा कि बार-बार बत्ती गुल होने के बारे में उच्च अधिकारियों से भी कई बार शिकायत की गई है। लेकिन कोई कार्रवाई न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग ने पुराना कांगड़ा में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय कालोनी बनाई है। लेकिन यहां पर कोई नहीं रह रहा। इस कारण शाम को गुल हुई बत्ती अगले दिन ही बहाल होती है। नगर परिषद में होने के बावजूद क्षेत्रवासियों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह व विधायक पवन काजल से चरमराई विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने व लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विद्युत उपमंडल पुराना कांगड़ा के एसडीओ अशोक शर्मा ने कहा कि तूफान के कारण रविवार रात को विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हुई थी, इसे सोमवार सुबह बहाल कर दया गया है।