सकिंदर पठानिया बने प्रधान
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : बिजली विभाग तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश मुख्य संगठन सचिव लक्ष्मण
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां :
बिजली विभाग तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश मुख्य संगठन सचिव लक्ष्मण कापटा की देखरेख में नगरोटा बगवां ब्लॉक का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव में सकिंदर पठानिया को प्रधान पद की कमान सौंपी गई। इसके अतिरिक्त सुरजीत कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश कुमार उपप्रधान, अशोक कुमार सचिव, बलदेव कुमार वित्त सचिव, प्रकाश चंद मुख्य संगठन सचिव, अशोक कुमार संगठन सचिव, ईश्वर दास मुख्य सलाहकार, करतार सिंह ठाकुर सलाहकार चुने गये। इसके अतिरिक्त श्याम चंद, केहर सिंह, कर्म चंद, मिलाप चंद, किशोरी लाल, प्रताप चंद, हरनाम सिंह, पवन कुमार, जगदीश चंद, सुरजीत कुमार, प्रकाश चंद को सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मौके पर लक्ष्मण कापटा ने फील्ड स्टाफ से आह्वान किया अनहोनी घटना न हो इसलिए अकेले डयूटी पर जाने से परहेज करें क्योंकि सब-डिवीजन में काम का बोझ बढ़ रहा है और कर्मचारियों की संख्या दिन प्रतिदिन कम हो रही है। प्रदेश सरकार से बिजली विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग भी की।