कांता देवी ने बनाया सबसे बढि़या अचार
संवाद सहयोगी, नूरपुर : विकास खंड नूरपुर के तहत कोपड़ा पंचायत के ठेहड़ गांव में होप फाउंडेशन बडोदा द्व
संवाद सहयोगी, नूरपुर : विकास खंड नूरपुर के तहत कोपड़ा पंचायत के ठेहड़ गांव में होप फाउंडेशन बडोदा द्वारा स्थापित सारथी ग्राम में अचार बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के कोपड़ा, औंद, ठेहड़ व भटका गांव की 46 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला मंडल की प्रधान सुषमा देवी ने किया। इस मौके पर होप फाउंडेशन की परियोजना समन्वयक प्रियंका ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अधिकांश महिलाएं अपने घरों में अक्सर अचार बनाती है तथा संस्था का यह प्रयास है कि महिलाएं अपनी इस प्रतिभा को व्यावसायिक रूप में अपनाएं। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में कांता देवी ने प्रथम, शारदा देवी ने दूसरा व राणो देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला मंडल की प्रधान सुषमा देवी ने विजेता प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रोत्साहन राशि भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर यांगचन डोलमा, अनिल कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।